रांची-जयनगर ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग
रांची : झारखंड मिथिला मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दक्षिणी पूर्वी रेलवे रांची मंडल रेल प
रांची : झारखंड मिथिला मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दक्षिणी पूर्वी रेलवे रांची मंडल रेल प्रबंधक दीपक कश्यप से मुलाकात की। मंच के स्वयंसेवकों ने उनसे रांची-जयनगर ट्रेन में अतिरिक्त एसी-3 कोच व एक एसी चेयर कार लगाने की मांग की। कहा, ट्रेन में मात्र एक एसी-3 कोच लगा है, गर्मी के कारण एसी-3 कोच में यात्रा करने के लिए सीट फूल चलता है। मजबूरी में लोग अन्य सुविधाओं का उपयोग कर दरभंगा पहुंचते हैं। ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने से रेलवे को राजस्व प्राप्ति होगी। वहीं आम लोगों को सुविधा मिलेगी। दीपक कश्यप ने सुविधा बहाल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में किशोर झा, प्रवीण झा, आनंद झा, भवेश कुमार झा, शिशिर झा, जीतेंद्र मिश्र, प्रदीप चौधरी, गगन मिश्रा आदि स्वयंसेवक थे।