Move to Jagran APP

लातेहार में टूटा 13 साल की गर्मी का रिकार्ड, लू से तीन और मरे

राज्य के कुछ जिलों में शुक्रवार को बूंदा-बांदी हुई, आकाश में बादल छाये रहे। बावजूद गर्मी ने हाल बेहाल किये रहा। पारा रोज नये रिकार्ड बना रहा है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 04:07 AM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 04:12 AM (IST)
लातेहार में टूटा 13 साल की गर्मी का रिकार्ड, लू से तीन और मरे

रांची । राज्य के कुछ जिलों में शुक्रवार को बूंदा-बांदी हुई, आकाश में बादल छाये रहे। बावजूद गर्मी ने हाल बेहाल किये रहा। पारा रोज नये रिकार्ड बना रहा है। लातेहार में गर्मी ने पिछले 13 साल का रिकार्ड तोड़ डाला। शुक्रवार को लातेहार में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जानकारी के अनुसार इससे पहले अप्रैल में 27 अप्रैल 2003 को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

loksabha election banner

वहीं बंूदाबांदी के बावजूद जमशेदपुर का अधिकतम तापमान राज्य के सभी जिलों में सर्वाधिक दर्ज किया गया। यहां उच्चतम तापमान 44.2 था। चाईबासा और गढ़वा का पारा भी 44 को छू गया। राज्य के 24 जिलों में 23 का पारा शुक्रवार को 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सिर्फ खूंटी का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस था।
इधर, राज्य में लू से तीन और की मौत हो गई है। मरने वालों में देवघर में हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन की सुरक्षा में तैनात चौकीदार रामदेव तांती है, जिसे ड्यूटी के दौरान लू लग गई। वहीं साहिबगंज में खेलने के दौरान नवगाछी संथाली गांव की 13 वर्षीय हांजी मुर्मू को मौत खेलने के दौरान लू लगने से हो गई। इन दो मौतों के साथ ही इस हफ्ते राज्य में लू से मरने वालों की संख्या डेढ़ दर्जन के पार चली गई। सिमडेगा में कुरडेग प्रखंड के नवापारा निवासी वीरेंद्र लकड़ा, (40 वर्ष) की लू लगने से मौत हो गई। डैम में मछली मारने के दौरान वह बेहोश हो गये थे।

शहरों का अधिकतम तापमान

जमशेदपुर : 44.2
गढ़वा : 44.0
चाईबासा : 44.0
मेदिनीनगर : 43.8
धनबाद : 43.0
गिरिडीह : 43.0
लातेहार : 43.0
कोडरमा : 42.5
लोहरदगा : 42.2
बोकारो : 42.0
देवघर : 42.0
दुमका : 42.0
जामताड़ा : 42.0
सरायकेला : 41.9
चतरा : 41.7
रांची : 41.0
गोड्डा : 41.0
हजारीबाग : 41.0
रामगढ़ : 41.0
सिमडेगा : 41.0
साहिबगंज : 41.0
गुमला : 40.0
पाकुड़ : 40.0
खूंटी : 39.0

(डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.