स्टेशन पर मालगाड़ी के सामने कूदा युवक, मौत
रांची : रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मालगाड़ी से कटने से 38 वर्षीय धीरेंद्र तिवारी ना
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 07:12 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 07:12 PM (IST)
रांची : रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मालगाड़ी से कटने से 38 वर्षीय धीरेंद्र तिवारी नामक युवक की गुरुवार की रात मौत हो गई। वह पलामू के अररिया विश्रामपुर निवासी स्व. चरितार्थ तिवारी का पुत्र था। मामले में उसकी पत्नी कमला देवी ने जीआरपी रांची में अपना बयान दर्ज कराया है।
कमला के अनुसार उनके पति का बहुत दिनों से रिनपास में इलाज चल रहा था। वे मानसिक रूप से बीमार थे। गुरुवार को भी इलाज करा कर रात में रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रात करीब पौने दो बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सामने से आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर पति ने जान दे दी। जीआरपी रांची ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें