जमानत पर छूटे अनिल वस्तावड़े
रांची : मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी अनिल आदिनाथ वस्तावड़े शुक्रवार को जमानत पर छूट गये। वह बिरसा मु
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 06:50 PM (IST)
रांची : मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी अनिल आदिनाथ वस्तावड़े शुक्रवार को जमानत पर छूट गये। वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद थे। इसके पूर्व उनकी ओर से ईडी के विशेष न्यायाधीश बीके तिवारी की अदालत में एक-एक लाख रुपये के दो बेल बांड भरा गया। इसके बाद अदालत ने उन्हें छोड़ने का आदेश दिया। वह 21 जनवरी को गिरफ्तार किए गए थे और 30 जनवरी को ईडी के विशेष कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गये थे। वस्तावड़े को पिछले दिनों झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिला था। ईडी के अनुसंधान में उसके खिलाफ चार करोड़ 93 लाख 16 हजार 240 रुपये मनी लाउंड्रिंग का आरोप पाया गया था। एक जुलाई 2013 को उसके खिलाफ न्यायालय में आरोप गठन हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें