आरके श्रीवास्तव बने सदस्य, राजस्व पर्षद
रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आरके श्रीवास्तव को सदस्य, राजस्व पर्षद बनाया गया है। वे वित
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 01:51 AM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 01:51 AM (IST)
रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आरके श्रीवास्तव को सदस्य, राजस्व पर्षद बनाया गया है। वे वित्त आयोग के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इसी प्रकार वरिष्ठ आइएएस अधिकारी पीके जाजोरिया श्रीकृष्ण प्रशासनिक संस्थान (स्कीपा) के महानिदेशक बनाये गए हैं। वे अगले आदेश तक महानिदेशक राज्य ग्रामीण विकास संस्थान के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। विष्णु कुमार और सुधीर प्रसाद तीस अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पूर्व कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने दोनों पदों पर पदस्थापना की अधिसूचना गुरुवार को जारी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें