बीटीएम और एटीएम के 784 पदों के लिए सिर्फ 792 ने दिया साक्षात्कार
रांची : प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) और सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) के 784 पदों के लिए 792 लोगों
रांची : प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) और सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) के 784 पदों के लिए 792 लोगों ने साक्षात्कार दिया। प्रखंड स्तर पर कृषि कार्यो को गति देने के लिए बीटीएम और एटीएम की बहाली हो रही है। गोड्डा और पलामू में विधानसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव के कारण आचार संहिता प्रभावी होने के कारण साक्षात्कार नहीं लिया गया। बीटीएम के 113 पदों के लिए 193 लोगों ने साक्षात्कार दिया जबकि एटीएम के 671 पदों के लिए महज 599 लोगों ने।
राज्य भर में एक साथ एक ही दिन साक्षात्कार आयोजित किए जाने के कारण कुछ अभ्यर्थियों ने शिकायत की। उनका कहना था कि साक्षात्कार की तिथि उसी दिन अखबारों में प्रकाशित की गई जिस दिन साक्षात्कार लिया जाना था। देवघर, जामताड़ा और रामगढ़ में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के लिए एक भी व्यक्तिसाक्षात्कार के लिए नहीं पहुंचा। वहीं, सहायक तकनीकी प्रबंधक के तय पदों से कम अभ्यर्थी साक्षात्कार को पहुंचे। 671 पदों के लिए महज 599 लोगों ने साक्षात्कार दिया। देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में रिक्त पदों से कम लोग साक्षात्कार देने पहुंचे।