गोड्डा के लिए राजद ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
रांची : गोड्डा उपचुनाव को लेकर राजद ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। राजद प्रत्याशी संजय प्रसा
रांची : गोड्डा उपचुनाव को लेकर राजद ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव के लिए झाविमो और कांग्रेस के नेता भी प्रचार करेंगे। राजद के स्टार प्रचारकों में पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, रघुवंश प्रसाद, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जय प्रकाश यादव, रामचंद्र पूर्वे, प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, अन्नपूर्णा देवी, मनोज भुइयां का नाम शामिल है। झाविमो से बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और सबा अहमद का नाम शामिल है। कांग्रेस से सुखदेव भगत, आलमगीर आलम और फुरकान अंसारी इस सूची में शामिल किए गए हैं।
पांच मई को महागठबंधन कार्यकर्ता समागम
पांच मई को गोड्डा में महागठबंधन दलों के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। राजद, जदयू, कांग्रेस और झाविमो के इस संयुक्त सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के भी आने की चर्चा है।