Move to Jagran APP

झारखंड: आसमान से बरस रही आग,10 की मौत

झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, गर्मी के कारण अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

By Edited By: Published: Tue, 26 Apr 2016 01:42 AM (IST)Updated: Tue, 26 Apr 2016 08:09 AM (IST)
झारखंड: आसमान से बरस  रही आग,10 की मौत

रांची (जेएनएन)। राज्य मे पड़ रही प्रचंड गर्मी और लू जानलेवा हो गई है। सोमवार को लू लगने से विभिन्न जिलो मे 10 लोगो की मौत हो गई। राजधानी रांची मे सर्वाधिक तीन मौते हुई है। पलामू, चतरा, खूंटी, चाईबासा, देवघर, दुमका और लोहरदगा जिले मे एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

loksabha election banner

पढ़ें- बिहार में आसमान से बरस रही आग, तीन दिनों तक हीट वेव से राहत नहीं

आसमान से तो जैसे आग बरस रही है। ज्यादातर जिलो मे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है तो गढ़वा व चाईबासा का पारा 43.5 को छू गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी उपेद्र श्रीवास्तव के अनुसार फिलहाल राज्य मे ऐसी ही गर्मी बरकरार रहेगी। यानी राहत के कोई आसार नही। भीषण गर्मी और लू से सबसे ज्यादा परेशानी उन बच्चो को हो रही है जिन्हे तपती दोपहरी मे स्कूल से घर लौटना पड़ता है।

पढ़ें- थम नहीं रही गर्मी, पारा 44 पार

जोधपुर को पछाड़ने को तैयार रांची

वर्तमान मे रांची सहित झारखंड वासियो को तपती गर्मी से राहत नही मिलने वाली है। आगामी पांच दिनो तक रांची का तापमान बढ़ा हुआ रहेगा। एक मई को रांची शहर का तापमान राजस्थान के जोधपुर से ज्यादा रहेगा। इस दिन रांची का अधिकतम तापमान 40 और जोधपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

कहां-कहां मौते

  • रांची मे लालपुर पीस रोड निवासी किट्टी अपोलिना तिर्की की मौत सोमवार को लू लगने से हो गई। डॉन बास्को स्कूल, कोकर से दसवी की परीक्षा दे चुकी दिलीप तिर्की की बेटी किट्टी परिणाम का इंतजार कर रही थी। उसके पिता आसनसोल मे रेलवे मे कार्यरत हैं।
  • रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के उरूगुटू महतो टोली गाव निवासी बबलू महतो की पुत्री छोटी कुमारी (5 वर्ष) की मौत लू लगने से हो गई।
  • रांची के अनगड़ा स्थित गेतलसूद भाकूटुगरी के बुधुवा उराव (45 वर्ष) की लू ने जान ले ली। दोपहर वह जैसे ही घर लौटे अचेत होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
  • खूटी के राजकीय मघ्य विद्यालय सिलादोन की छात्रा सुरगी कुमारी (12 वर्ष) की रविवार को लू लगने से मौत हो गई। सुरगी अपने रिश्तेदार के यहां गई थी कि लौटने मे उसकी नाक से खून बहने लगा। वह अचेत हुई और उसकी मौत हो गई।
  • पलामू के मनातू थाना के घिसरी गांव की देवपतिया देवी की मौत लू लगने से हो गई। खेत मे काम करने के दौरान वह अचानक गिर पड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
  • चतरा के ¨बड मोहल्ला निवासी जमुना साव की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। लू से पीडि़त जमुना 21 अप्रैल से इलाजरत थे।
  • लू लगने के बाद इलाज के दौरान लोहरदगा सदर अस्पताल मे किस्टो पाल कुजूर की मौत हो गई।
  • चाईबासा स्थित गोइलकेरा के सरबिल गांव में 70 वर्षीय नागुरी कोडा की लू लगने से मौत हो गई। तेज धूप मे वह घर से निकली और गश खाकर गिर गई।
  • देवघर स्थित मोहनपुर थाना क्षेत्र के पुराना चितकार गांव मे लू लगने से ग्रामीण झूपड़ की मौत हो गई। मजदूरी के सिलसिले मे वह घर से निकला था कि उसे लू लग गई।
  • दुमका के जरमुंडी प्रखंड के बनकट्टी गांव के 65 वर्षीय लखी राय की सोमवार को लू लगने से मौत हो गई। घर से निकले लखी को रास्ते मे लू लगी और बेहोश हो गये। बाद मे उनकी मौत हो गई।

शहर : अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस मे)

  • गढ़वा : 43.5
  • चाईबासा : 43.5
  • जमशेदपुर : 42.8
  • लातेहार : 42.8
  • मेदिनीनगर : 42.0
  • सिमडेगा : 42.0
  • धनबाद : 42.0
  • बोकारो : 42.0
  • देवघर : 42.0
  • गिरिडीह : 42.0
  • कोडरमा : 42.0
  • हजारीबाग : 41.5
  • रामगढ़ : 41.0
  • जामताड़ा : 41.0
  • दुमका : 41.0
  • साहिबगंज : 41.0
  • पाकुड़ : 41.0
  • रांची : 40.0
  • गुमला : 40.0
  • गोड्डा : 40.0
  • खूंटी - 40.0
  • चतरा : 39.7
  • लोहरदगा : 39.1

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.