सीएम व जिला प्रशासन पर हो एफआइआर : हेमंत
नेता प्रतिपक्ष हेमत सोरेन का कहना है कि रांची के पहाड़ी मदिर के निकट पहले दिन से तिरगे का अपमान हो रहा है। वहां देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराने का प्रचार तो किया गया लेकिन वह रोज फट रहा है और आधा झुक गया है।
रांची : नेता प्रतिपक्ष हेमत सोरेन का कहना है कि रांची के पहाड़ी मदिर के निकट पहले दिन से तिरगे का अपमान हो रहा है। वहां देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराने का प्रचार तो किया गया लेकिन वह रोज फट रहा है और आधा झुक गया है। शनिवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत मे हेमंत ने कहा कि तिरंगे के अपमान को आधार बनाकर मुख्यमंत्री रघुवर दास और जिला प्रशासन पर एफआइआर होना चाहिए। तिरगे के अपमान के लिए उन्हे जेल भेजा जाना चाहिए।
हेमंत ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले मे ढोग और दिखावा छोड़कर जनता से माफी मागे। यह तिरंगा सिर्फ राजनीतिक माइलेज के लिए लगाया गया है। उन्होने कहा कि जब तिरंगा फहराया गया था, तब उन्हे काफी खुशी हुई थी। इस पर करोड़ो रुपये खर्च किए गए थे लेकिन आज उस पैसे की बर्बादी नजर आ रही है क्योकि तिरगे की बेइज्जती हो रही है। राष्ट्रीय ध्वज का मजाक बना दिया गया है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होने कहा कि इस तिरगे को फहराने के लिए केद्रीय मत्री को बुलाया गया था और मुख्यमत्री भी मौजूद थे। इसको लेकर भाजपा ने पूरे देश मे तमाशा किया था। तकनीकी तौर पर यह गलत जगह पर लगाया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह बात कही भी है।
सामाजिक समरसता पर चोट पहुचा रही सरकार
हेमत ने कहा कि सरकार राज्य की सामाजिक समरसता को चोट पहुचा रही है। हाल मे हजारीबाग, चतरा व जमशेदपुर मे साप्रदायिक हमले हुए जिससे तनाव बढ़ा। इन हमलो मे सरकारी पक्ष के विधायक की संलिप्तता की बात आई है। केद्रीय मत्रियो ने भी बयानबाजी की। इससे सामाजिक समरसता पर चोट पहुची है और गलत सदेश गया है। हजारीबाग मे सरकार प्रशासन के माध्यम से ताडव करा रही है। वह घमड मे चूर है। सरकार को भड़काऊ बयान देने से बचना चाहिए और सभी को साथ लेकर चलना चाहिए।