मंदरो गांव में 14 शौचालयों का उद्घाटन
रांची : भारत विकास परिषद रांची महानगर इकाई के तत्वावधान में मंदरो गांव में बने 14 शौचालयों का उद्घाट
रांची : भारत विकास परिषद रांची महानगर इकाई के तत्वावधान में मंदरो गांव में बने 14 शौचालयों का उद्घाटन रविवार को परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव जीपी सिंह ने किया। इस अवसर पर झारखंड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. पीके सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मल्लिक ने की। गांव की रीता कुमारी ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया।
संयुक्त महासचिव ने बताया कि परिषद के इस सेवा कार्यक्रम में जिंदल फाउंडेशन का भी सहयोग है। इस अवसर पर डॉ. आरबी सिंह, डॉ. एपी सिन्हा, किशुन उरांव, रामगोविंद महतो, रागिनी सिन्हा, दुर्गावती उरांव, मंजू सिन्हा, किरण देवी, संतोष प्रजापति आदि उपस्थित थे। अंत में ग्रामीणों के साथ सामूहिक भोज भी हुआ।