Move to Jagran APP

मेक इन इंडिया सप्ताह मे झारखंड की धूम, पीएम ने सराहा

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देश-विदेश की कंपनियो को झारखंड आने का न्यौता दिया है। उन्होने कहा है कि राज्य मे उद्योग लगाने के लिए तमाम व्यवस्थाएं मौजूद है। खनिज के मामले मे राज्य देश का सबसे धनी प्रदेश है।

By Edited By: Published: Sun, 14 Feb 2016 01:30 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 04:23 AM (IST)
मेक इन इंडिया सप्ताह मे झारखंड की धूम, पीएम ने सराहा

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देश-विदेश की कंपनियो को झारखंड आने का न्यौता दिया है। उन्होने कहा है कि राज्य मे उद्योग लगाने के लिए तमाम व्यवस्थाएं मौजूद है। खनिज के मामले मे राज्य देश का सबसे धनी प्रदेश है। निवेश प्रस्ताव पर फौरन फैसला लेने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था है। स्थानीय लोग और सरकार स्वागत को तैयार है। इसलिए निवेशको के लिए झारखंड सबसे ज्यादा संभावना वाला राज्य साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री मुंबई मे आयोजित मेक इन इंडिया सप्ताह कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर शनिवार को बोल रहे थे। राज्य सरकार द्वारा व्यापार को आसान बनाने की दिशा मे किए गए कार्य का उन्होने विस्तार से जिक्र किया। उन्होने मेक इन झारखंड का नारा दिया। इस मौके पर मुख्य सचिव राजीव गौबा, अपर मुख्य सचिव उद्योग यूपी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार और उद्योग निदेशक के रवि कुमार भी मौजूद थे।

loksabha election banner

झारखंड निवेश के लिए बेहतर जगह

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर झारखंड पैवेलियन का भ्रमण किया। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो की सराहना की। उन्होने उद्घाटन भाषण मे भी झारखंड को संभावना वाला प्रदेश बताया। राज्य को निवेश के लिए बेहतर जगह करार दिया। झारखंड पैवेलियन के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्होने प्रधानमंत्री को शॉल और स्मृति चिह्न भेट किया।

पीएम बोले, मिलिये सबसे अमीर राज्य के सीएम से

उद्घाटन समारोह के बाद स्वीडन, फिलिपीस के प्रधानमंत्री और पौलेड के उपप्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्राध्यक्षो को रघुवर दास से यह कहते हुए उनकी मुलाकात कराई कि यह देश के सबसे अमीर राज्य के मुख्यमंत्री है। इन लोगो ने राज्य मे निवेश की संभावनाओं के बारे मे जाना।

झारखंड मे निवेश करेगे अंबानी-बिरला

रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और बिरला समूह के कुमार मंगलम बिरला जल्द झारखंड दौरे पर आएंगे। इन दोनो ने मेक इन इंडिया सप्ताह कार्यक्रम के झारखंड पैवेलियन मे मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। अंबानी और बिरला ने कहा कि उनके राज्य प्रतिनिधि पिछले एक साल के बदलते माहौल की तारीफ कर रहे है। वे जल्द रांची दौरे पर आएंगे। मुकेश अंबानी नए प्रोजेक्ट लगाने को इच्छुक है,जबकि अपने पुराने प्रोजेक्ट के विस्तार करने का मन बना रहे है। मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इनके अलावे दर्जन भर उद्योग समूह के लोगो ने मुख्यमंत्री से मुंबई मे मुलाकात की।

17 फरवरी को झारखंड दिवस

मेक इन इंडिया सप्ताह मे 17 फरवरी को झारखंड दिवस के रूप मे मनाया जाएगा। इस मौके पर राज्य सरकार का पूरा अमला मुंबई मे मौजूद होगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास निवेशको के साथ सीधा संवाद स्थापित करेगे। इस कार्यक्रम मे हिस्सा लेने के लिए देश विदेश के प्रमुख उद्योगपतियो को आमंत्रण भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.