उच्च शिक्षा निदेशक डीएन ओझा ने दिया इस्तीफा
रांची : उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. डीएन ओझा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने व्यक्तिगत
By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 01:36 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 01:36 AM (IST)
रांची : उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. डीएन ओझा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफे की बात कही है। उच्च शिक्षा निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल पहले ही खत्म हो गया था। राज्य सरकार ने उन्हें दो बार कार्यकाल विस्तार दिया था। यह अवधि भी खत्म हो गई थी। उन्होंने उच्च एवं तकनीकी विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। विभाग ने इस पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें