Move to Jagran APP

भाजपा ने शुरू की गोड्डा उपचुनाव की तैयारी

रांची : लोहरदगा उपचुनाव में मिली करारी हार से भाजपा ने सबक लिया है। पार्टी ने गोड्डा उपचुनाव की घोषण

By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 01:30 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 01:30 AM (IST)
भाजपा ने शुरू की गोड्डा उपचुनाव की तैयारी

रांची : लोहरदगा उपचुनाव में मिली करारी हार से भाजपा ने सबक लिया है। पार्टी ने गोड्डा उपचुनाव की घोषणा से पहले ही चुनाव तैयारी शुरू कर दी है। यह सीट विधायक रघुनंदन मंडल के निधन के बाद खाली हुई है। उनके बड़े पुत्र अमित कुमार मंडल को भाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती है। अमित आस्ट्रेलिया से एमबीए स्नातक हैं। पार्टी की तरफ से उन्हें क्षेत्र में सक्रिय होने का संकेत दिया गया है। हालांकि उनकी उम्मीदवारी की घोषणा उपचुनाव की तिथि तय होने के बाद की जाएगी।

loksabha election banner

पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित के नाम पर परिवार या पार्टी के अंदर कोई विरोध नहीं है। वे पिछले चुनाव में अपने पिता का चुनाव प्रबंधन संभाल चुके हैं। इसके बाद भी प्रदेश भाजपा दर्जनभर बड़े नेताओं को गोड्डा में प्रचार में उतारेगी। संथाल परगना के विधायकों को खासतौर पर अपने आधार वोट बैंक के बीच बैठक करने को कहा गया है। बजट सत्र के बाद बड़े नेताओं को कैंप करने को कहा जाएगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनकी टीम गोड्डा को लेकर मॉनिट¨रग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योजना बनाओ अभियान कार्यक्रम में शामिल होने गोड्डा गए थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नेताओं को सक्रिय होने का आदेश दिया था।

अशोक कुमार को अहम जिम्मेवारी

महगामा के विधायक अशोक कुमार को स्थानीय कार्यकर्ता के साथ समन्वय का काम देखने को कहा गया है। उन्हें क्षेत्र की समस्या कोसमाधान के लिए मुख्यालय स्तर तक पहुंचाने को कहा गया है। वे क्षेत्र की समस्या को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जरूरी काम की सूची तैयार कर अधिकारियों को सौंपा जा रहा है। बोरियो के विधायक ताला मरांडी को आदिवासी वोटर के बीच बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

पानी, बिजली और सड़क पर फोकस

आचार संहिता लागू होने से पूर्व गोड्डा को कुछ सौगात मिल सकती है। जिले में खराब पड़े सभी सरकारी चापाकल की मरम्मत करने का आदेश दिया गया है। जले हुए ट्रांसफॉर्मर बदलने की शुरुआत झारखंड बिजली वितरण निगम जल्द शुरू करेगा। करीब आधा दर्जन ग्रामीण सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। क्षेत्र की अन्य समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आदेश मौखिक तौर पर अधिकारियों को दे दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.