Move to Jagran APP

भाजपा में नहीं थम रहा संगठनात्मक चुनाव विवाद

रांची : भाजपा में संगठनात्मक चुनाव को ले विवादों का सिलसिला थम नहीं रहा है। विशेषकर रांची महानगर के

By Edited By: Published: Thu, 11 Feb 2016 01:44 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2016 01:44 AM (IST)
भाजपा में नहीं थम रहा संगठनात्मक चुनाव विवाद

रांची : भाजपा में संगठनात्मक चुनाव को ले विवादों का सिलसिला थम नहीं रहा है। विशेषकर रांची महानगर के मंडलों का विवाद हल करने में विवाद निपटारा समिति भी नाकाम रही है। अब खुद समिति को ही इस मामले में घसीटा जाना शुरू कर दिया गया है। ताजा विवाद हरमू मंडल के अध्यक्ष चुनाव को लेकर है। चुनाव में गोपाल साहू के चुने जाने से नाराज अखिलेश्वर तिवारी ने रांची महानगर के चुनाव प्रभारी ओम सिंह को पत्र लिखा है। पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय से लेकर सौदान सिंह और प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत तक भेजी गई है।

loksabha election banner

प्रेषित पत्र में अखिलेश्वर ने चुनाव विवाद निपटारा समिति के सदस्य सूर्यमणि सिंह पर ही आरोप लगाए हैं। बकौल अखिलेश्वर, सूर्यमणि सिंह हरमू मंडल में ही निवास करते हैं और उन्होंने चुनाव में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है। गोपाल साहू को बिना किसी प्रकार की मंडल चुनाव प्रक्रिया पूरी किए हरमू मंडल के अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सोना खान के घर पर दे दिया गया है। अखिलेश्वर की मानें तो सूर्यमणि सिंह ने अपने प्रभुत्व का गलत इस्तेमाल किया है। प्रेषित पत्र में यह भी कहा गया है कि हरमू मंडल के कुल 43 बूथों में 30 बूथ अध्यक्षों का समर्थन मुझे प्राप्त है। अखिलेश्वर ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है। इधर, इस मसले पर सूर्यमणि सिंह ने कहा कि उनका इससे कुछ लेनादेना नहीं है। जहां तक हरमू मंडल के चुनाव की बात है तो वहां के लगभग सभी उम्मीदवार गोपाल सोनी के पक्ष में एकजुट थे। अखिलेश्वर तो हरमू मंडल के हैं भी नहीं। चूंकि संगठनात्मक चुनाव में आम सहमति बनाने की परंपरा है इसलिए अखिलेश्वर को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने समझाने की कोशिश भी की। मैने भी समझाया इसलिए अब मेरा नाम घसीट रहा है।

-----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.