Move to Jagran APP

किसानो को तीन फसलो के लिए देगे पानी : रघुवर

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के किसानो को भविष्य मे तीनो फसलो के लिए पानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। कहा है, 2016-17 से इस दिशा मे काम शुरू कर दिया जाएगा। बरसात का पानी समुद्र मे जाने नही दिया जाएगा।

By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 01:45 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 04:30 AM (IST)
किसानो को तीन फसलो के लिए देगे पानी : रघुवर

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के किसानो को भविष्य मे तीनो फसलो के लिए पानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। कहा है, 2016-17 से इस दिशा मे काम शुरू कर दिया जाएगा। बरसात का पानी समुद्र मे जाने नही दिया जाएगा। 2019 तक सभी किसानो को अपने खेतो मे तीनो फसलो के लिए पानी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को कृषि, पशुपालन तथा सहकारिता विभाग द्वारा धुर्वा स्थित शहीद मैदान मे कामधेनु पशुधन विकास महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम मे उन्होने बीपीएल महिलाओ के लिए दुधारू गाय वितरण योजना का शुभारंभ किया और डेयरी तथा मत्स्य योजनाओ के तहत लाभुको के बीच लगभग बीस करोड़ की संपलिायां बांटी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने गांवो मे बिजली, सड़क, सिंचाई, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओ का घोर अभाव होने तथा उनकी सरकार द्वारा चार स्तंभो कृषि, उद्योग, सूचना तकनीक तथा पर्यटन पर समान बल देते हुए विकास कार्य करने की बात कही। उन्होंने किसानो को सिर्फ खेती पर निर्भर नही रहकर बागवानी व पशुपालन को भी अपनाने की नसीहत दी। मुख्यमंत्री ने किसानो को बड़ा इंजीनियर बताते हुए योजना बनाओ अभियान मे बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा केद्र सरकार द्वारा हाल ही मे शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। राज्य मे मछली उत्पादन मे वृद्धि के लिए निदेशक राजीव कुमार की तारीफ करते हुए दूसरे पदाधिकारियो के लिए इसे अनुकरणीय बताया।

इससे पहले विभागीय मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि दुधारू गाय वितरण योजना प्रारंभ कर राज्य मे श्वेत क्रांति की शुरुआत की जा रही है। राज्य शीघ्र ही दूध, अंडा, मांस तथा मछली के उत्पादन मे आत्मनिर्भर बनेगा। इस अवसर पर विधायक बादल पत्रलेख, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, विशेष सचिव पूजा सिंहल, मत्स्य निदेशक राजीव कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने महोत्सव मे लगाए गए विभिन्न स्टॉलो तथा पशु शिविर का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होने डेयरी डवलपमेट बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया।

इन योजनाओ की परिसंपलिायां बंटी

- दुधारू गाय वितरण योजना

- चारा काटने की मशीन

- मछुआ आवास योजना

- रेय¨रग तालाब योजना

- मुर्गी पालन मे अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र

- 28 किग्रा तथा 10 किग्रा के कतला मछली उत्पादन के लिए 5-5 हजार का महाराजा मछली पुरस्कार

- मोटरबाइक वितरण योजना

क्या है दुधारू गाय वितरण योजना

सरकार द्वारा छह माह पूर्व एक कार्यक्रम मे घोषित इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष दस हजार बीपीएल महिलाओ को 90 फीसद सब्सिडी पर दो-दो गाये दी जाएंगी। महिलाओ को इसके साथ-साथ शेड निर्माण, बीमा तथा बर्तन उपस्कर के लिए भी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन जिला गव्य विकास पदाधिकारी को आवेदन देना है।

कार्यक्रम शुरू होते ही चले गए सांसद

रांची : रांची के सांसद रामटहल चौधरी कामधेनु पशुधन विकास महोत्सव मे शामिल होने समय पर पहुंचे गए थे। उन्हे कार्यक्रम शुरू होने के लिए कुछ देर इंतजार भी करना पड़ा। हालांकि कार्यक्रम जैसे ही शुरू हुआ वह वहां से निकल गये। इस संबंध मे पूछने पर कहा कि उन्हे दूसरे कार्यक्रम मे शामिल होना था, इसलिए मुख्यमंत्री को बताकर चले गए। उन्होने किसी तरह की नाराजगी से इन्कार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.