Move to Jagran APP

महिला ¨हसा के खिलाफ जताया आक्रोश

रांची : महिला गरिमा अभियान झारखंड के बैनर तले राज्य के विभिन्न महिला संगठनों ने संयुक्त रूप से बुधव

By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 01:13 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 01:13 AM (IST)
महिला ¨हसा के खिलाफ जताया आक्रोश

रांची : महिला गरिमा अभियान झारखंड के बैनर तले राज्य के विभिन्न महिला संगठनों ने संयुक्त रूप से बुधवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर महिला ¨हसा प्रतिरोध पखवाड़े की शुरुआत की। इसमें प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन, आरोही, पीसीबीआर, संवाद, जावा, एडवा, जुमाऊ मंच, सहेली अध्ययन केंद्र, आली आदि संस्थाएं शामिल हैं।

loksabha election banner

अभियान 25 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत राज्य के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों ग्रामीण क्षेत्रों आदि में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार, समाज में बराबरी दर्जा और समानता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने विचार रखें। वंदना टेटे ने बताया कि पूरे विश्व में आज से महिला ¨हसा प्रतिरोध पखवाड़ा की शुरुआत की गई है। 15 दिनों तक लगातार महिला मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। महिलाओं की स्थिति में सुधार को लेकर काम किए जा रहे हैं। इसके परिणामों पर चर्चा होगी। कानूनों में सुधार, समाज, सरकार और प्रशासन को संवेदनशील बनाने के सुझाव दिए जाएंगे। झारखंड में महिलाओं के लिए महिला कोषांग, महिला थाना, महिला आयोग, हेल्पलाइन बनने के बावजूद छेड़खानी और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले पंद्रह सालों में देश से लगभग चालिस हजार युवतियां मानव तस्करी की शिकार हुई हैं।

रेणु प्रकाश ने कहा, सुधार के लिए सामाजिक आंदोलन की जरूरत है। किसी एक के प्रयास से कुछ नहीं होने वाला है। सभी को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। रोजालिया तिर्की ने कहा कि मुट्ठी भर लोग सुधार नहीं कर सकते। शुरुआत घरों से करनी होगी। मौके पर श्वेता कुजूर, शेषनाथ वर्णवाल, अशरफी आदि ने भी अपने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.