समय पर उपस्थिति नहीं तो वेतन भी नहीं
रांची : स्वास्थ्य सचिव के विद्यासागर ने कहा कि अस्पतालों में समय पर नहीं पहुंचने वाले डाक्टरों व कर्
रांची : स्वास्थ्य सचिव के विद्यासागर ने कहा कि अस्पतालों में समय पर नहीं पहुंचने वाले डाक्टरों व कर्मियों को वेतन नहीं मिलेगा। उन्हें हर हाल में बायोमिट्रिक उपस्थिति बनानी होगी। अस्पताल देर पहुंचने पर इसे अनुपस्थिति के रूप में माना जाएगा। विद्यासागर मंगलवार को आरसीएच, नामकुम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत ग्यारह फोकस जिलों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं में फिसड्डी चिकित्सा पदाधिकारियों तथा प्रखंड पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर अभियान निदेशक आशीष सिंहमार ने कहा कि सभी जिलों को ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अभी तक एक भी जिला से इसे स्थापित करने की जानकारी नहीं मिली है। इसमें कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने बैठक में उपस्थित सिविल सर्जनों को अच्छा प्रदर्शन नहीं करनेवाले चिकित्सा पदाधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया। उन्होंने एएनएम व ए ग्रेड नर्सो को आवश्यक्ता के अनुसार पदस्थापित करने का भी निर्देश दिया।