Move to Jagran APP

लोहरदगा उपचुनाव :: आधा दर्जन सभाएं करेंगे रघुवर

रांची : लोहरदगा उपचुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। भाजपा ने इस उ

By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 01:42 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 01:42 AM (IST)
लोहरदगा उपचुनाव :: आधा दर्जन सभाएं करेंगे रघुवर

रांची : लोहरदगा उपचुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। भाजपा ने इस उपचुनाव में अपने स्टार प्रचारकों को उतारने का फैसला किया है। एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के समर्थन में मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्यमंत्री जंयत सिंहा, सांसद कड़िया मुंडा, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय को उतारा जाएगा। इनके अलावा सभी मंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों को भी चुनाव प्रचार में लगाने की योजना है। स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली गई है। भाजपा के स्टार प्रचारक बड़ी सभाओं के अलावा जनसंपर्क भी चलाएंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की आधा दर्जन सभा का आयोजन उपचुनाव के दौरान कराया जाएगा। एनडीए ने पहले ही कह दिया है कि यह उपचुनाव सरकार के अच्छे कामकाज के आधार पर लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री के चेहरे पर वोट मांगने की कोशिश होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.