अधार कार्ड कैंप में शामिल हुए लोग
रांची : झारखंड मिथिला मंच के तत्वावधान में विद्यापति दलान हरमू में शनिवार को आधार कार्ड बनाने का कैं
By Edited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 09:26 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 09:26 PM (IST)
रांची : झारखंड मिथिला मंच के तत्वावधान में विद्यापति दलान हरमू में शनिवार को आधार कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया। मौके पर कुल 276 लोगों का आधार कार्ड का पंजियन कराया गया। कैंप में बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोग शामिल हुए। सुबह 10.30 से शाम पांच बजे तक लोगों की भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम के संयोजक किशोर झा थे। सहयोगी के तौर पर सुजीत झा, प्रवीण कुमार आदि शामिल थे। कैंप का आयोजन रविवार को भी होगा। साथ ही नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें