473 गांवों के विद्युतीकरण के प्रस्ताव का केंद्र को इंतजार
रांची : झारखंड के 473 गांवों के विद्युतीकरण के लिए केंद्र सरकार को राज्य सरकार के प्रस्ताव का इंतजार
रांची : झारखंड के 473 गांवों के विद्युतीकरण के लिए केंद्र सरकार को राज्य सरकार के प्रस्ताव का इंतजार है। यह जानकारी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने सांसद संजीव कुमार को लिखे पत्र में दी है। सांसद ने राज्य में विद्युतीकरण की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। प्रधानमंत्री ने वह पत्र ऊर्जा मंत्री को प्रेषित कर दिया था, जिसके जवाब में उक्त जानकारी दी गई है। पीयूष गोयल ने अपने पत्र में बताया है कि उन्होंने संबंधित विषय पर दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना को क्रियान्वित कर रही नोडल एजेंसी रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन (आरईसी) से उन्होंने झारखंड के गांवों में विद्युतीकरण पर जानकारी मांगी थी। आरईसी ने बताया कि मार्च 2015 तक झारखंड के 2,022 गांवों तक बिजली पहुंचाना शेष था। इस बीच विभिन्न योजनाओं के तहत 1,549 गांवों के विद्युतीकरण की योजनाएं स्वीकृत कर ली गई हैं और कार्य प्रगति पर है। शेष 473 गांवों के विद्युतीकरण का प्रस्ताव झारखंड सरकार से प्राप्त होने पर स्वीकृति के लिए मानिट¨रग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा।