दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
रांची : सुखदेवनगर के तिवारी गली, मधुकम निवासी चंदन कुमार की पत्नी श्वेता कुमारी की संदेहास्पद स्थिति
By Edited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 01:11 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 01:11 AM (IST)
रांची : सुखदेवनगर के तिवारी गली, मधुकम निवासी चंदन कुमार की पत्नी श्वेता कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में दर्ज दहेज हत्या के केस को पर्यवेक्षण में सत्य पाया गया है। एएसपी कोतवाली के पर्यवेक्षण में अनुसंधानकर्ता को दहेज हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। आरोपियों में पति चंदन कुमार के अलावा सास मुन्नी देवी व देवर निक्की भी शामिल हैं।
दहेज हत्या की प्राथमिकी श्वेता के मामा संजीव कुमार ने 10 सितंबर को दर्ज कराई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें