सर्ड के महानिदेशक होंगे जाजोरिया
रांची : राज्य सरकार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के प्रधान सचिव पीके ज
By Edited By: Published: Sat, 05 Sep 2015 01:14 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 01:14 AM (IST)
रांची : राज्य सरकार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के प्रधान सचिव पीके जाजोरिया के स्थानांतरण आदेश में आंशिक संशोधन किया है। उन्हें राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (सर्ड) का महानिदेशक बनाया गया है। यह आदेश सर्ड के वर्तमान निदेशक राहुल शर्मा के दीर्घकालीन प्रशिक्षण पर जाने के बाद प्रभावी होगा। पूर्व में सरकार ने जाजोरिया को सर्ड का निदेशक पद पर तबादला किया था लेकिन प्रधान सचिव स्तर का अधिकारी होने के कारण तबादला आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें महानिदेशक बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें