Move to Jagran APP

पारा शिक्षकों का दूसरा गुट भी झुका, हड़ताल खत्म

रांची : पारा शिक्षकों के दूसरे गुट ने भी राज्य सरकार के सामने घुटने टेकते हुए गुरुवार को हड़ताल खत्म

By Edited By: Published: Fri, 04 Sep 2015 01:22 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2015 01:22 AM (IST)
पारा शिक्षकों का दूसरा गुट भी झुका, हड़ताल खत्म

रांची : पारा शिक्षकों के दूसरे गुट ने भी राज्य सरकार के सामने घुटने टेकते हुए गुरुवार को हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। पारा शिक्षक समन्वय समिति की मोरहाबादी मैदान में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। कहा गया कि छात्र हित में वे हड़ताल स्थगित कर रहे हैं। पहले गुट झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने पहले ही आंदोलन वापस ले लिया था।

loksabha election banner

पारा शिक्षक समन्वय समिति के नेताओं ने दिन में हड़ताल खत्म करने की घोषणा के बाद विभागीय मंत्री नीरा यादव से वार्ता के लिए पैरवी की। शाम सात बजे उनकी मंत्री के साथ वार्ता भी हुई। समिति के अध्यक्ष विनोद तिवारी के अनुसार, मंत्री ने पहले संघ के साथ हुए समझौते के अलावा पारा शिक्षकों की हड़ताल अवधि के समायोजन पर भी सहमति दे दिया है। इससे उनकी सेवा में टूट नहीं होगी। इस गुट ने वर्ष 2012 में 63 दिन की हड़ताल अवधि के भी समायोजन की मांग की, जिसपर मंत्री ने आवेदन देने को कहा। इस अवधि का अभी तक समायोजन नहीं हुआ है। इससे पहले पारा शिक्षक समन्वय समिति के नेताओं ने झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ पर पारा शिक्षकों के आंदोलन को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कारण ही इस संघ को भी आंदोलन वापस लेना पड़ रहा है। मंत्री के साथ वार्ता में विनोद तिवारी, विनोद बिहारी महतो, नरोत्तम मुंडा, ऋषिकेश पाठक आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.