Move to Jagran APP

रवींद्र राय ने उठाया विस की सीटें 150 करने का मामला

रांची : सांसद रवींद्र कुमार राय ने झारखंड विधानसभा की सीटें 81 से बढ़ाकर 150 करने तथा विधान परिषद का

By Edited By: Published: Wed, 05 Aug 2015 04:22 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2015 04:22 AM (IST)
रवींद्र राय ने उठाया विस की सीटें 150 करने का मामला

रांची : सांसद रवींद्र कुमार राय ने झारखंड विधानसभा की सीटें 81 से बढ़ाकर 150 करने तथा विधान परिषद का गठन करने की मांग लोकसभा में उठाई। शून्य काल के दौरान उन्होंने अपनी मांग का समुचित कारण बताते हुए कहा कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में छह लाख से भी अधिक जनसंख्या है। ऐसी स्थिति में उनका विखंडन किया जाना चाहिए। इससे विस सीटें बढ़ जाएंगी। इस दौरान सांसद ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को 29 नवंबर 2013 को रांची के जगन्नाथ मैदान में भाजपा की रैली में उनके द्वारा कही गई बात भी याद दिलाई, जिसमें राजनाथ सिंह ने केंद्र में सरकार बनने पर झारखंड विधानसभा की सीटें बढ़ाकर 150 करने की घोषणा की थी। उस समय राजनाथ सिंह भाजपा के अध्यक्ष थे। पार्टी द्वारा नामित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस रैली में मौजूद थे।

loksabha election banner

गिरिडीह और कोडरमा में केंद्रीय विद्यालय के लिए मांगा प्रस्ताव

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने सांसद रवींद्र कुमार राय को लिखित जानकारी दी है कि डीसी का निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव आने पर गिरिडीह और कोडरमा में केंद्रीय विद्यालय खोलने पर विचार किया जाएगा। सांसद ने इन दोनों जिला मुख्यालयों के अलावा हजारीबाग में भी केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग बजट सत्र के दौरान 11 मार्च को शून्यकाल में लोकसभा में की थी। मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि हजारीबाग में 1979-80 से एक केंद्रीय विद्यालय चल रहा है। बाकी दोनों जिलों के लिए डीसी के मार्फत प्रस्ताव प्राप्त होने पर समुचित निर्णय लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.