वेतन के लिए धरना पर बैठे कर्मी
रांची : झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ, झारखंड राज्य स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण कर्मच
रांची : झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ, झारखंड राज्य स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संघ और झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य शीर्ष 2211 परिवार कल्याण स्थापना अंतर्गत पूरे राज्य में पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को पांच माह और शहरी क्षेत्र के कर्मियों को नौ माह से वेतन नहीं मिला है। धरने पर बैठे कर्मियों का कहना था कि वेतन के अभाव में परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित हो रही है। वृद्ध माता-पिता का इलाज नहीं हो पा रहा है।
धरना पर बैठे प्रदीप कुमार मेहता का कहना था कि दो-तीन साल से यही स्थिति बनी हुई है। विभागीय पदाधिकारी वेतन भुगतान को लेकर उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने निर्णय लिया है कि बुधवार को भी धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विद्यानंद विद्यार्थी, तापस बनर्जी, अनुज वर्मा, रविशंकर सिंह, अरविंद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।