छात्रों व शिक्षकों ने ली अभाविप की सदस्यता
रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चल रहा सदस्यता अभियान सोमवार को आठ कॉलेजों में चला। इसमें रा
By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 07:50 PM (IST)
रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चल रहा सदस्यता अभियान सोमवार को आठ कॉलेजों में चला। इसमें रांची कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, आरएलएसवाई कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, एसएसएम कॉलेज, जेएन कॉलेज, एसजीएम कॉलेज सहित कुछ कोचिंग संस्थान शामिल हैं। इसके तहत कुल 1134 सदस्य बनाए गए। इनमें 642 छात्र, 480 छात्राएं व 12 शिक्षक शामिल हैं। प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि छात्रों को सदस्यता के माध्यम से संगठन से जोड़ा जाएगा। यहां छात्रों में कर्तव्य बोध, देशभक्ति, पढ़ाई और कैंपस के प्रति प्रेम जागृत किया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें