Move to Jagran APP

झारखंड में घट गई 21 पंचायतें

विनोद श्रीवास्तव, रांची : नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव के बाबत कराये गये परिसीमन में पंच

By Edited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 01:13 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 01:13 AM (IST)
झारखंड में घट गई 21 पंचायतें

विनोद श्रीवास्तव, रांची : नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव के बाबत कराये गये परिसीमन में पंचायतों की संख्या घट गई है। हाल के वर्षो में कुछ शहरी निकायों के उत्क्रमण (अपग्रेडेशन) से यह संख्या घटी है। नगर पंचायत के नगर परिषद और नगर परिषद के नगर निगम में उत्क्रमित हो जाने की वजह से राज्य में पंचायतों की संख्या घटकर 4,423 से 4,402 हो गई है। रामगढ़ को नगर पंचायत से नगर परिषद में उत्क्रमित करने से इस जिले में सर्वाधिक 18 पंचायतें घटी हैं। इसी तरह गढ़वा में चार तथा बोकारो में पंचायतों की संख्या दो घट गई है। इसके उलट रांची में दो तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक पंचायत बढ़ गई है।

loksabha election banner

कैसे घटती-बढ़ती हैं पंचायतें

12 से 40 हजार की आबादी वाले क्षेत्र नगर पंचायत, जबकि 40 हजार से डेढ़ लाख तक की जनसंख्या वाले शहर नगर परिषद कहलाते हैं। इसमें भी वैसे शहर, जिसकी आबादी 40 हजार से एक लाख के बीच होती है, उसे नगर परिषद 'ख', जबकि एक लाख से डेढ़ लाख तक की आबादी वाले शहरों को नगर परिषद 'क' की संज्ञा दी जाती है। इससे अधिक आबादी होने पर संबंधित शहर में नगर निगम काम करता है। संबंधित शहरों को नगर पंचायत से नगर परिषद तथा नगर परिषद से नगर निगम के रूप में तब्दील करने में संबंधित निकायों के आसपास की पंचायतों को शामिल कर लिया जाता है, जिससे पंचायतों की संख्या घट जाती है।

कहां कितनी पंचायतें

जिला संख्या

गढ़वा 189

पलामू 283

लातेहार 115

चतरा 154

हजारीबाग 257

कोडरमा 109

गिरिडीह 358

देवघर 194

गोड्डा 201

साहिबगंज 166

पाकुड़ 128

दुमका 206

जामताड़ा 118

धनबाद 256

बोकारो 249

रामगढ़ 125

लोहरदगा 66

गुमला 159

खूंटी 86

रांची 305

सिमडेगा 94

पश्चिमी सिंहभूम 217

सरायकेला-खरसावां 136

पूर्वी सिंहभूम 231

कुछ पंचायतों को शहरी निकायों में शामिल कर लिये जाने से पंचायतों की संख्या घटी है। परिसीमन के बाद 4,402 पंचायतें सूचीबद्ध की गई हैं, जहां नवंबर-दिसंबर में चुनाव कराये जायेंगे।

शिव बसंत

राज्य निर्वाचन आयुक्त

झारखंड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.