डॉ. प्रवीण चंद्रा होंगे नए निदेशक प्रमुख
रांची : डॉ. प्रवीण चंद्रा को एक बार फिर निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) की जिम्मेदारी मिल सकती है।
रांची : डॉ. प्रवीण चंद्रा को एक बार फिर निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) की जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों हुई स्थापना समिति की बैठक के निर्णय के तहत इस महत्वपूर्ण पद के लिए उनके नाम की अनुशंसा की है। वहीं, वर्तमान निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. सुमंत मिश्रा को निदेशक प्रमुख (खाद्य) बनाया जाएगा। डॉ. चंद्रा वर्तमान में इसी पद पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने इस प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब इसपर मुख्यमंत्री रघुवर दास की स्वीकृति के लिए फाइल भेजी गई है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) के पद पर किसी अन्य चिकित्सा पदाधिकारी के पदस्थापन का निर्देश विभाग को दिया था। इससे पहले उनके निर्देश पर रिम्स व रिनपास के निदेशक के प्रभार से क्रमश: डॉ. एसके चौधरी व डॉ. अमूल रंजन को हटाकर दूसरे वरीय चिकित्सा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी।