Move to Jagran APP

छात्र-छात्राओं ने ली अभाविप की सदस्यता

रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। रांची कॉलेज से शुरू ह

By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 11:08 PM (IST)
छात्र-छात्राओं ने ली अभाविप की सदस्यता

रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। रांची कॉलेज से शुरू हुए अभियान में पहले दिन करीब 300 छात्र-छात्राओं ने अभाविप की सदस्यता ली। अभाविप ने रांची कॉलेज के प्रवेश द्वार पर कैंप लगाया था। इसके बाद सदस्यों ने कक्षा में भी छात्रों को परिषद की कार्यशैली व लक्ष्य को बताया और अभाविप से जुड़ने का आह्वान किया। महानगर मंत्री शशांक राज ने कहा कि अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। इस बार एक लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है। यह अभियान एक साथ पूरे देश में शुरू हुआ है। अब इंटरनेट व एसएमएस से भी अभाविप का सदस्य बना जा सकता है। मौके पर आशुतोष सिंह, संतोष महतो, गोपाल दुबे, बबन बैठा, सर्वेश, दिव्यम, बबलू राज, रितेश आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.