Move to Jagran APP

लोकतंत्र की मर्यादा के अनुरूप रहे सदस्यों का आचरण : राज्यपाल

रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा सदस्यों को लोकतंत्र की मर्यादा के अनुरूप आचरण करने की नस

By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 02:04 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 02:04 AM (IST)
लोकतंत्र की मर्यादा के अनुरूप रहे सदस्यों का आचरण : राज्यपाल

रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा सदस्यों को लोकतंत्र की मर्यादा के अनुरूप आचरण करने की नसीहत दी है। विधानसभा सदस्यों की क्षमता संव‌र्द्धन पर आयोजित कार्यशाला में राज्यपाल ने कहा कि सदस्यों को विरोध का अधिकार है लेकिन विरोध ऐसा न हो कि इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंचे।

prime article banner

राज्यपाल ने कहा कि संसदीय व्यवस्था के तहत विधानसभा का प्रत्येक सदस्य जनता के प्रति जवाबदेह होता है चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का। देश व राज्य की अच्छी एवं खराब परिस्थितियों के लिए मंत्रिमंडल एवं विधानमंडल के सदस्यगण जिम्मेदार होते हैं, इस बात का ध्यान सभी को रखना होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के समग्र विकास के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी नीतियां बनानी होंगी। कार्यक्रम तेजी से संचालित करने होंगे। इस कार्य एवं नीतियों के निर्माण में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की आवश्यकता है। विधानसभा के सदस्यों की वित्तीय प्रबंधन में भी अहम भूमिका है। सदस्यगण बजट को और गहनता से देखें, उस पर चिंतन करें। ऐसा करके वे विभागीय बजट पर बेहतर ढंग से परिचर्चा कर सकते हैं।

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.