छह से नौ तक संताल दौरे पर रहेंगे जलसंसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश
रांची : पेयजल एवं जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी छह से नौ जुलाई के बीच संताल दौरे पर रहेंगे। वे
By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 01:37 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 01:37 AM (IST)
रांची : पेयजल एवं जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी छह से नौ जुलाई के बीच संताल दौरे पर रहेंगे। वे छह को गिरिडीह में इसरी ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। सात को वे पाकुड़ और आठ को साहिबगंज में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। मंत्री साहिबगंज में नमामि गंगे योजना की समीक्षा बैठक भी इसी दिन करेंगे। नौ जुलाई को मयूराक्षी बांयी कैनाल के शिलान्यास के बाद मंत्री की वापसी होगी। इस दौरान उनके साथ विभागीय सचिव और अन्य अधिकारी भी रहेंगे। योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ कार्यो का औचक निरीक्षण का भी मंत्री का कार्यक्रम हैं। इस दौरान दोषी पाए गए पदाधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
---
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें