14 दिनों से रांची स्टेशन में जलापूर्ति ठप
रांची : रांची स्टेशन में 17 जून से जलापूर्ति ठप है। स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म में पानी नहीं आ रहा
By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 01:39 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 01:39 AM (IST)
रांची : रांची स्टेशन में 17 जून से जलापूर्ति ठप है। स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म में पानी नहीं आ रहा है। यहां तक कि शौचालय, वेटिंग रूम सहित अन्य जगहों में यात्रियों को पानी नहीं मिल रहा है। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन में मात्र तीन-चार घंटे पानी रहता है। इस संबंध में रेलवे के पीडब्ल्यू विभाग के अधिकारियों-कर्मियों को जानकारी भी दी गई, परंतु उनकी ओर से यात्रियों को असंतोषजनक जवाब मिलने पर वे वापस लौट आए। प्लेटफार्म में पानी नहीं होने के कारण ट्रेनों के ठहराव पर यात्री दौड़ते हुए अपनी बोतल लेकर नलों की ओर आते हैं, परंतु पानी नहीं मिलने पर लौट जाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें