अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न, मतगणना कल
रांची : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी समिति में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सोमवार को
रांची : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी समिति में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सोमवार को जिला स्कूल सभागार में संपन्न हुआ। मतगणना बुधवार को आठ बजे से होगी। अध्यक्ष पद के लिए मेल प्रकाश टोप्पो व गूजा हाजरा प्रत्याशी थे। राज्य के सभी जिले से पहुंचे संघ के प्रतिनिधियों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव वैलेट पेपर से हुआ।
झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन की ओर से चुनाव कराया गया है। इसके पूर्व 16 जून को संघ में चार पदों के लिए चुनाव अनुमंडलीय पदाधिकारी के कार्यालय में संपन्न हुआ था। इसमें गोपाल प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष, योगेन्द्र तिवारी महासचिव व आशीष मिश्रा अंकेक्षक निर्वाचित हुए थे। चुनाव के लिए एसडीओ अमित कुमार को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया था। संघ के महासचिव योगेंद्र तिवारी ने बताया कि कि वर्ष 2007 में संघ दो गुटों में बंट गया था। इसके बाद दोनों गुटो में मतभेद चल रहा था। दोनों गुटों ने अलग-अलग चुनाव कराया और जीतकर अलग कार्य करने लगे। जबकि पंजीयन एक गुट का ही था। पंजीकृत गुट निबंधन विभाग में शिकायत की। इसके बाद निबंधन विभाग ने पंजीकृत गुट को मान्यता देते हुए दूसरे को खारिज किया। खारिज गुट ने 2009 में हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने पंजीकृत गुट के पक्ष में फैसला सुनाते हुए निबंधन विभाग को चुनाव कराने की बात कही। विभाग ने उपायुक्त को इसकी जानकारी दी। इसके अलोक में उपायुक्त सह जिला निबंधक ने कार्यपालक दंडाधिकारी संजीव कुमार लाल व अवर निबंधक संतोष कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नामित किया था।