झाजमं ने किया प्रखंड मुख्यालय का घेराव
बेड़ो : एक माह के अंदर अगर जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो लापुंग प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चितक
बेड़ो : एक माह के अंदर अगर जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो लापुंग प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के तहत गरीबों और किसानों की जमीन लूटने के षड़यंत्र को हम सफल नहीं होने देंगे। इसके लिए हम आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे। उक्त बातें झारखंड जनाधिकार मंच लापुंग प्रखंड के तत्वावधान में स्थानीयता नीति को लागू करने तथा विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन व प्रखंड मुख्यालय का घेराव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कही।
जिला परिषद सदस्य जयंत बारला और प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ मुंडा ने कहा कि ग्रामीणों की जमीन छीनी गयी तो लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। मुखिया सविता उरांव ने कहा कि सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना में व्यापक गड़बड़ी के कारण लोग सरकारी लाभ से वंचित हो गए हैं। मौके पर वक्ताओं ने ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को मुआवजा, मनरेगा मजदूरों को मजदूरी व मंहगाई दर पर नियंत्रण लगाने की भी मांग की। धरना का नेतृत्व लक्ष्मीनाथ साहू और पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बोनीफास कोंगाड़ी ने किया। संचालन सुधीर मिंज ने किया। धरना को मुखिया संतोष तिर्की, प्रणव कुमार ¨सह लक्ष्मीनाथ साहू, सुरेश साहू, हीरामुणी हेम्ब्रोम, हीरामुणी देवी, राजेश बारला समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर हजारों ग्रामीण महिलाएं और किसान मजदूर मौजूद थे।