Move to Jagran APP

भाजपा का महासंपर्क अभियान और जनकल्याण पर्व चलेगा साथ

रांची : भाजपा का महासंपर्क अभियान और जन कल्याण पर्व साथ-साथ चलेगा। महासंपर्क अभियान के तहत 21 मई से

By Edited By: Published: Fri, 22 May 2015 01:42 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 01:42 AM (IST)
भाजपा का महासंपर्क अभियान और जनकल्याण पर्व चलेगा साथ

रांची : भाजपा का महासंपर्क अभियान और जन कल्याण पर्व साथ-साथ चलेगा। महासंपर्क अभियान के तहत 21 मई से 31 मई के बीच राज्यभर के जिलों में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा वहीं 26 मई से 31 मई तक चलने वाले जनकल्याण पर्व के तहत सभी जिलों में गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। दोनों की आयोजनों का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है।

loksabha election banner

महासंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में मुख्यमंत्री समेत सरकार के अन्य मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। दुमका में 23 मई को होने वाली कार्यशाला में मुख्यमंत्री रघुवर दास, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जनकल्याण पर्व के कार्यक्रम प्रभारी प्रेम सिंह एवं सह प्रभारी प्रदीप वर्मा बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.