मेले में कसैली के आकार का नारियल
रांची : ट्रेड फेयर में हर तरह की चीज है। बिना पानी का कूलर है, तो बनारसी पान और साड़ियां भी। भागलपुरी
रांची : ट्रेड फेयर में हर तरह की चीज है। बिना पानी का कूलर है, तो बनारसी पान और साड़ियां भी। भागलपुरी दुपट्टा तो सबको प्रिय है। जहां पंजाब का फुलकारी है, तो वहीं डेढ़ सौ रुपये में चप्पल भी मिल जाएगा।
वास्तु से संबंधित चीजें भी हैं मौजूद
यहां वास्तु शास्त्र से संबंधित सामान भी है। कसैली के आकार का नारियल है, जिसकी कीमत 51 रुपये है। इसे पूजा में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह एक्यूप्रेशर का आइटम है। गुडलक पौधा है, जिसकी कीमत एक सौ अस्सी रुपये है। दरअसल यह बांस का पौधा है, जिसे एक शीशे के जार में रखा गया है। यह घर में रखा जाता है। इसे पवित्र माना जाता है। फेंगसुई के आइटम भी हैं। लाफिंग बुद्धा, बुद्ध, पीतल के बुद्ध, लेटे हुए बुद्ध, कंपास और न जाने क्या-क्या? कागज के फूल तो हैं ही। सोफासेट के साथ बेड कवर भी है।
20 रुपये में खाएं मीठा पान
अगर आप पान खाने के शौकीन हों, तो मेले में जरूर आएं। यहां कोलकाता के लोकनाथ का स्टॉल लगा है, जो बनारसी मीठा पान खिलाता है। 20 रुपये में 25 आइटम डालता है। दस रुपये में भी खा सकते हैं। बस आइटम कम होगा। गुलकंद, मीठा चटनी, मोहिनी, मीठा सौंफ, मीठी इलायची, नारियल पाउडर। और भी बहुत कुछ।
हरियाणा और मेरठ की खादी
मेले में हरियाण और मेरठ की खादी भी है। बंडी भी पांच सौ से 12 सौ रुपये में है। साड़ियां एक हजार से शुरू हैं। भागलपुरी सिल्क की साड़ी भी है। कॉटन की साड़ी, दुपट्टा कुर्ती भी है। मेले का प्रवेश शुल्क दस रुपये है। चार बजे के बाद ही यहां भीड़ होती है। मौसम भी तब अनुकूल हो जाता है।