आज हो सकती है हल्की बारिश
रांची : साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फलाइन के कारण गुरुवार को झारखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की
रांची : साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फलाइन के कारण गुरुवार को झारखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 24-25 अप्रैल को कुछ हिस्सों में अधिक बारिश हो सकती है। बुधवार को रांची में हल्की बारिश हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र में वायुमंडल में नमी की अधिकतम मात्रा 44 और न्यूनतम मात्रा 17 फीसद रिकॉर्ड की गई। हवा की रफ्तार भी 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी डीजी हेडाउ ने बताया कि लोकल सिस्टम के कारण बुधवार को रांची में हल्की बारिश हुई। फिलहाल असम, मेघालय, बिहार-झारखंड होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर क्षेत्र में टर्फलाइन बनी हुई है। दूसरी ओर सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल से सिक्किम तक 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। यह अब प्रभावी हो रहा है।
-----------------
बुधवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 38.7 25.2
जमशेदपुर 42.0 24.4
डालटनगंज 43.8 28.3
बोकारो 40.1 26.1
दुमका 38.0 23.9
----------------------
आर्द्रता की मात्रा (प्रतिशत में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 44 17
जमशेदपुर 72 26
डालटनगंज 72 22