झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
रांची : बांग्लादेश से दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक बाना टर्फ लाइन खत्म होते ही झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुले
रांची : बांग्लादेश से दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक बाना टर्फ लाइन खत्म होते ही झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का निर्माण हुआ है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी क्षेत्र से सटा सीमावर्ती क्षेत्र टर्फ ऑफ लो प्रेशर के असर से घिर चुका है। इसी कारण गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे और हवा की रफ्तार भी 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
सहायक मौसम विज्ञान पदाधिकारी डीजी हेडाउ ने बताया कि शुक्रवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि रविवार और सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
----------------
गुरुवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 35.6 20.5
डालटनगंज 38.8 22.7
बोकारो 38.1 21.8
दुमका 36.0 21.6
गिरिडीह 38.0 21.0
---------------