रमेश पाडेय बने रांची विश्वविद्यालय के नए कुलपति
रांची : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति डा. रमेश पांडेय को रांची विश्वविद्यालय क
By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 12:29 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 12:29 AM (IST)
रांची : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति डा. रमेश पांडेय को रांची विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वहीं, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष (छात्र कल्याण) डा. विजय कुमार सिंह को इसी विश्वविद्यालय का प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। साथ ही रांची विश्वविद्यालय के मानव शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डा. सत्यनारायण मुंडा को सिद्धो-कान्हू विश्वविद्यालय का प्रतिकुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल डा. सैयद अहमद की सहमति के बाद राजभवन सचिवालय ने मंगलवार को इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। विश्वविद्यालयों के तीनों पदाधिकारियों की नियुक्ति योगदान की तिथि से तीन साल के लिए की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें