Move to Jagran APP

नहीं रह मौलाना जुल्फेकार

रांची : चतरा के रहने वाले 77 वर्षीय हजरत मौलाना जुल्फेकार का इंतकाल हो जाने पर मंगलवार को हरमू ईदगाह

By Edited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 11:13 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 11:13 PM (IST)
नहीं रह मौलाना जुल्फेकार

रांची : चतरा के रहने वाले 77 वर्षीय हजरत मौलाना जुल्फेकार का इंतकाल हो जाने पर मंगलवार को हरमू ईदगाह में जनाजे की नमाज पढ़ी गई। नमाज इंजीनियर शमीम ने पढ़ाई।

loksabha election banner

मौलाना जुल्फेकार धार्मिक दौरे पर जमशेदपुर गए हुए थे, जहां सुबह 11 बजे उनका इंतकाल हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहां से उन्हें रांची लाया गया। तबलीगी जमात बिहार-झारखंड के बड़े जिम्मेदार रहने के कारण ईदगाह में जनाजे की नमाज मगरिब के नमाज के बाद हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भीड़ काफी रहने के कारण हरमू ईदगाह के आसपास का इलाके में जाम लग गया। जमात के बड़े जिम्मेदार होने की वजह से विधि व्यवस्था के लिए काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती ईदगाह क्षेत्र में की गई थी। जानकारी दी गई कि वे चतरा में मौलाना खानकाह थे। इसके अलावा एक लाख से भी ज्यादा उनके मुरीद पूरे देश में फैले हुए हैं। जनाजे के नमाज के बाद शव को चतरा भेजा गया, जहां बुधवार दोपहर दो बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा सहित बांग्लादेश व नेपाल से भी लोग शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.