आइजी की गवाही के लिए केंद्रीय गृह विभाग को लिखा पत्र
रांची : जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के आइजी अब्दुल गनी मीर की गवाही के लिए लोक अभियोजक बीएन शर्मा ने के
रांची : जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के आइजी अब्दुल गनी मीर की गवाही के लिए लोक अभियोजक बीएन शर्मा ने केंद्रीय गृह विभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि पत्र गृह विभाग झारखंड सरकार के माध्यम से लिखा गया है। आइजी के खिलाफ जमानती वारंट जारी है। इसके बाद भी वह गवाही देने रांची नहीं आ रहे हैं। गवाही के लिए अगली तिथि दो फरवरी निर्धारित की गई है। उन्हें प्रधान न्यायायुक्त सह पोटा मामले के विशेष न्यायाधीश एसएच काजमी की अदालत में गवाही देनी है।
बताया गया कि चतरा जिले के टंडवा क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों में बालेश्वर गंझू उर्फ राधे जी की गिरफ्तारी 29 जुलाई 2002 को की गई थी। अब्दुल गनी मीर उस समय (वर्ष 2002) चतरा में एसपी थे। उन्होंने बालेश्वर का स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया था।