Move to Jagran APP

बेहतर नीतियों से ही होगा विकास

रांची : उद्योग के क्षेत्र में विकास न होने का एक बड़ा कारण है जमीन का न मिलना। कई एमओयू तो पहले भी ह

By Edited By: Published: Sun, 11 Jan 2015 01:40 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jan 2015 05:37 AM (IST)
बेहतर नीतियों से ही होगा विकास

रांची : उद्योग के क्षेत्र में विकास न होने का एक बड़ा कारण है जमीन का न मिलना। कई एमओयू तो पहले भी हुए, लेकिन अभी तक उन्हें जमीन पर नहीं उतारा जा सका। हमें प्रदेश के विकास के लिए उद्योग को आगे बढ़ाना होगा। इसके लिए जमीन उपलब्ध करवाई जाए। बेहतर योजनाएं बनाई जाएं। समस्याएं समाप्त हों। प्रदेश में एक बेहतर माहौल बने। तब जाकर विकसित झारखंड का सपना पूरा हो सकेगा।

loksabha election banner

यह बातें चेंबर भवन में शनिवार को झारखंड के व्यवसाय व उद्योग के विकास में बाधक समस्याओं और उनके निदान के लिए हुई बैठक में उभरकर सामने आई। इसमें प्रदेश भर के उद्यमी व व्यवसायी शामिल हुए। बडे़ औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि भी आए। बैठक में चर्चा की गई कि आखिर उद्योग का विकास प्रदेश में कैसे हो, समस्याओं को दूर कैसे किया जाए और बेहतर माहौल कैसे बने। सभी मुद्दों से मुख्यमंत्री को चेंबर अवगत कराएगा।

---

किस क्षेत्र में हो सुधार

1. उद्योग के लिए बेहतर टैक्स नीति बनाई जाए।

2. जमीन की कमी दूर हो। लैंड बैंक बने।

3. कोयले की कमी दूर हो। झारखंड से निकलने वाले कोयले का बड़ा हिस्सा इसी राज्य में प्रयोग में लाया जाए।

4. वाणिज्यकर की समस्याओं को पूरी तरह दूर किया जाए।

5.राज्य की बिजली व्यवस्था में सुधार हो।

6. सडकों की आधारभूत संरचना को विकसित किया जाए।

7. कृषि बाजार समिति भंग की जाए।

8. पर्चेस पॉलसी में सुधार करना भी जरूरी है।

9. उद्योगों के लिए बने फेसिलिटेशन एक्ट को लागू किया जाए।

10. राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू हो।

----

राजनीतिक परिस्थितियां और उद्योग विरोधी नीतियां राज्य में उद्योगों को विकसित करने में असफल रही हैं। इस बार आस जगी है। अगर लक्ष्य बनाकर कार्य हो तो विकास जरूर होगा। जमीन की कमी के कारण एमओयू फाइलों में सिमटकर रह गए हैं।

- रतन मोदी, चेंबर अध्यक्ष

---

सीएनटी एक्ट तथा संताल परगना टेनेंसी एक्ट के चलते भी उद्योग को जमीन नहीं मिल पाई। छोटे उद्योग लगाने के लिए लैंडबैंक की जरूरत है। इसकी कमी के कारण कई उद्यमियों के पैसे डूब गए हैं। जमीन उन्हें आज तक नहीं मिली। इसी तरह व्यवसायियों पर वाणिज्यकर विभाग ने कई गलत नीतियां थोप दी है। ऐसी समस्याओं दूर करना जरूरी है।

- रंजीत टिबडे़वाल, पूर्व अध्यक्ष, चेंबर

---

सीपी सिंह का अभिनंदन

चेंबर भवन में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह का अभिनंदन किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बैठकें कम होंगी, काम ज्यादा होगा। राज्य में बनी नई सरकार सशक्त है। जल्द ही झारखंड विकास की पटरी पर आ जाएगा। कृषि बाजार समिति को भंग करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात होगी। जल्द ही इस मामले में कोई कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज सेवी पद्मचंद जैन को पद्मभूषण से सम्मानित करने के लिए वह राज्य सरकार से अनुशंसा करेंगे।

-----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.