Move to Jagran APP

झारखंड की माटी के सपूत थे शाहदेव

रांची : न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर कांके रोड स्थित न्यायमू

By Edited By: Published: Sun, 11 Jan 2015 01:40 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jan 2015 01:40 AM (IST)
झारखंड की माटी के सपूत थे शाहदेव

रांची : न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर कांके रोड स्थित न्यायमूर्ति एलपीएन चौक पर श्रद्धांजलि सह माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ। न्यायमूर्ति की पत्नी प्रभा शाहदेव ने श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि न्यायमूर्ति झारखंड की माटी के सपूत थे। अलग राज्य गठन में उनका अहम योगदान था।

loksabha election banner

मंत्री ने झारखंड के युवाओं से अपील की कि न्यायमूर्ति ने जिस झारखंड का सपना देखा था, उसे मूर्तरूप देने में योगदान दें। विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि न्यायमूर्ति भारतीय इतिहास में आंदोलन के क्रम में गिरफ्तार होनेवाले प्रथम पूर्व न्यायाधीश थे। कांके विधायक डॉ. जीतू चरण राम ने न्यायमूर्ति को प्रख्यात न्यायविद व सच्चा झारखंड आंदोलनकारी बताया।

---

अर्जुन मुंडा ने किया माल्यार्पण

सुबह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व खिजरी विधायक राम कुमार पाहन ने भी न्यायमूर्ति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, एलआर सैनी, प्रवीण प्रभाकर आदि थे। कार्यक्रम का संचालन प्रतुल शाहदेव व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भीम प्रभाकर ने किया। मौके पर नागरिक सुरक्षा सचिव रतन कुमार, नगर निगम के सीईओ मनोज कुमार, जेवीएम श्यामली के प्राचार्य एके सिंह, संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य अजीत खेस, एलआर सैनी, विकास सिंह, सोनी मेहता, पूर्व एजी बिनोद पोद्दार, पवन शर्मा, विनय अग्रवाल आदि थे।

-----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.