21 से अनिश्चितकालीन हडताल पर रहेंगे बिजलीकर्मी
रांची : कोकर स्थित संघ भवन में शुक्रवार को झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी प्रशिक्षु संघ की बैठक ह
By Edited By: Published: Fri, 09 Jan 2015 08:49 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jan 2015 08:49 PM (IST)
रांची : कोकर स्थित संघ भवन में शुक्रवार को झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी प्रशिक्षु संघ की बैठक हुई। अनुबंध कर्मियों को नियमित नहीं किए जाने को लेकर झारखंड राज्य ऊर्जा विकास निगम प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया। निर्णय लिया गया कि यदि अविलंब नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं होती है तो 21 जनवरी से सभी कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
20 तारीख को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। जानकारी दी गई कि प्रदर्शन और हड़ताल की सूचना निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को भी दी गई है। मौके पर आशीष कुमार, अरुण कुमार, संजीव राय, निरंजन कुमार, अब्दुल वदूद, अरुण विद्यार्थी, नरोत्तम कुमार, सुशील तुरी व संतोष रजक अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें