Move to Jagran APP

अंतरराज्यीय गिरोह का 'बॉस' है विनोद

रांची : सुखदेवनगर से गिरफ्तार कुख्यात कुणाल सिंह व विनोद सिंह उर्फ झूलन सिंह बिहार-झारखंड के आपराधिक

By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 01:00 AM (IST)
अंतरराज्यीय गिरोह का 'बॉस' है विनोद

रांची : सुखदेवनगर से गिरफ्तार कुख्यात कुणाल सिंह व विनोद सिंह उर्फ झूलन सिंह बिहार-झारखंड के आपराधिक गिरोह में चर्चित नाम हैं। गिरोह में विनोद को बॉस के नाम से जाना जाता है। इसका खुलासा 13 अगस्त को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त होने के बाद निलय के मालिक भीम सिंह मुंडा ने किया था। उन्होंने अपराधियों के चंगुल में नौ दिन गुजारे थे। उन्हें बिहार के बीहड़ों में भी रखा गया था।

loksabha election banner

मुंडा ने बताया था कि उन्हें चार अगस्त की शाम बुढ़मू के इटहे नदी पुल के पास अगवा किया गया था। अपराधियों की संख्या दर्जनों में थी। अपहर्ताओं को पांच करोड़ रुपये लेने थे। वे कहते थे कि बॉस ने कहा है, ज्यादा इधर-उधर करे तो गोली मार दो। बॉस कौन के सवाल पर मुंडा ने बताया था कि विनोद सिंह उर्फ झूलन को सभी बॉस कहते हैं।

-----------

सुखदेवनगर में ही बनी थी अपहरण की योजना

रांची के सुखदेवनगर के विद्यानगर में ही ठाकुरगांव के निलय एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक भीम सिंह मुंडा के अपहरण की योजना बनी थी। विद्यानगर में अपहर्ता गिरोह का मास्टरमाइंड विनोद सिंह उर्फ झूलन सिंह रहता था। उसने ही सेना के भगोड़ा कुणाल सिंह के साथ मिलकर पूरी घटना को एक योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था।

-----------

तब जो पकड़े गए थे

1. ललन पासवान : पिता स्व. जनेश्वर पासवान, शिवाबीघा, थाना हुसैनाबाद, पलामू।

2. राकेश कुमार पांडेय : पिता स्व. अजय कुमार पांडेय, रेड़मा, थाना डालटनगंज, पलामू।

3. बंता पासवान : पिता गोपी पासवान, चिकनी, थाना हुसैनाबाद, पलामू।

4. संतोष कुमार पासवान : पिता स्व. जनेश्वर पासवान, शिवनबीघा, थाना हुसैनाबाद, पलामू।

5. राजा बाबू कुमार : पिता ईश्वरी पासवान, अहीतवरन किदौली, थाना अकोढ़ीगोला, रोहतास।

6. लव कुमार : पिता रामधनी पासवान, अहीतवरन किदौली, थाना अकोढ़ी गोला, रोहतास।

7. सुरेंद्र पासवान : पिता स्व. रामजी पासवान, ग्राम रिगाडीह, थाना हैदरनरगर, पलामू।

---------------

पलामू में अभिनव अपहरण कांड व बॉबी खान हत्याकांड में भी संलिप्तता

पलामू से नवंबर 2013 में ज्ञानचंद पांडेय के पुत्र अभिनव के अपहरण कांड में भी यह गिरोह सक्रिय था। इसी तरह अपराधी कुणाल सिंह पलामू के ही कांग्रेस नेता बॉबी खान की हत्या का भी आरोपी है।

-------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.