Move to Jagran APP

शाम होते ही बढ़ी कनकनी

रांची : शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तरह 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सूर्

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 08:43 PM (IST)
शाम होते ही बढ़ी कनकनी

रांची : शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तरह 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सूर्य की रोशनी में दिनभर लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही मौसम में कनकनी बढ़ गई। मौसम विभाग की मानें, तो अधिकतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान विभाग के सहायक मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी डीजी हेडाउ ने बताया कि फिलहाल तीन-चार दिनों तक जम्मू-कश्मीर में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होते ही जम्मू-कश्मीर में बारिश होने की संभावना है। बारिश होते ही उत्तर-पश्चिम की ओर बहने वाली बर्फीली हवाओं का असर झारखंड पर पड़ेगा। कुछ शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

--------------------

शनिवार का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

रांची 24.5 6.2

जमशेदपुर 26.5 9.4

डालटनगंज 24.8 7.5

बोकारो 22.6 7.5

दुमका 24.1 7.3

गिरिडीह 26.2 5.8

----------------------

शुक्रवार का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

रांची 22.0 6.2

जमशेदपुर 25.0 9.2

डालटनगंज 23.6 7.1

बोकारो 22.2 6.7

दुमका 22.8 8.0

गिरिडीह 24.4 5.7

-------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.