किडनी फेल होने से पर्यटक की हुई मौत
रांची : कर्नाटक से पारसनाथ घूमने आईं 57 वर्षीया मंगला महावीर उपाध्याय की किडनी फेल होने के कारण तीन
By Edited By: Published: Sat, 06 Dec 2014 08:35 PM (IST)Updated: Sat, 06 Dec 2014 08:35 PM (IST)
रांची : कर्नाटक से पारसनाथ घूमने आईं 57 वर्षीया मंगला महावीर उपाध्याय की किडनी फेल होने के कारण तीन दिसंबर को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बेलगाम निवासी मंगला महाराष्ट्र और कर्नाटक के 100 पर्यटकों के साथ झारखंड के पर्यटन स्थलों का सैर करने आई थीं। उनके साथ उनके पति महावीर उपाध्याय भी थे। पारसनाथ घूमने के दौरान उन्हें ठंड लग गई थी। इस दौरान उनका शुगर लेवल भी काफी बढ़ा हुआ था। बोकारो जेनरल अस्पताल में वह डॉ. प्रदीप कुमार की देखरेख में डायलिसिस पर थीं। शनिवार को उनका शव सेवा विमान से कर्नाटक ले जाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें