जैविक उद्यान में एक शुतुरमुर्ग की मौत
ओरमांझी : ओरमाझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान में एक शुतुरमुर्ग की मौत हो गई। उद्यान में दो नर व दो मादा
ओरमांझी : ओरमाझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान में एक शुतुरमुर्ग की मौत हो गई। उद्यान में दो नर व दो मादा शुतुरमुर्ग थे। एक नर शुतुरमुर्ग की मौत हो जाने के बाद दो मादा व एक नर शुतुरमुर्ग बचे हैं। इसे लगभग दो लाख रुपये में लाया गया था।
उद्यान के निदेशक एके पात्रा ने बताया कि शुतुरमुर्ग के लीवर में इंफेक्शन हो गया था। इलाज के बाद भी वह बच नहीं पाया। पिछले 29 अगस्त को शुतुरमुर्ग का दो जोड़ा पीजी रिसर्च इंस्टीच्यूट ऑफ एनिमल कटुपट्म (चेन्नई) से लाया गया था। यहां लाने के मात्र डेढ़ माह बाद ही एक शुतुरमुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार डॉ. अजय कुमार के साथ संजय उरांव व दो-तीन अन्य पशुपालक भी शुतुरमुर्ग को लाने चेन्नई गए थे। पशुपालकों ने शुतुरमुर्ग के रहन-सहन, खान-पान के बारे में वहां ट्रेनिंग भी ली थी। पर प्रबंधन ने शुतुरमुर्ग के केज की देखरेख का जिम्मा संजय उराव की जगह किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया था।