आज 15 लोगों को मिलेगा झारखंड सेवा रत्न अवार्ड
राची : सोमवार को विश्व सेवा परिषद की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए 15 लोगों को झारखंड से
राची : सोमवार को विश्व सेवा परिषद की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए 15 लोगों को झारखंड सेवा रत्न अवार्ड दिया जाएगा। रांची विवि के केंद्रीय पुस्तकालय के सभागार में दो बजे से समारोह होगा। जिन लोगों को यह सम्मान मिलेगा, वे हैं- विशु लकड़ा, अशोक भगत, बलबीर दत्त, राजीव रंजन सिंह, सुभाष साहू, डॉ. पंपा सेनगुप्ता, डॉ.एसबी सिंह, श्री नारायण तिवारी, डॉ.पूर्णिमा कुमारी, विजय कुमार केशरी, मनोज कुमार सिंह, डॉ. रामंरजन सेन, हरिराम मिर्धा, ओम प्रकाश सिंह, रोहित कुमार महतो। यह जानकारी परिषद के समीर उरांव व डॉ.बीबी राज ने दी। बताया कि मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, विशिष्ट अतिथि एमएन झा, महापौर आशा लकड़ा व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।