चार प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थ के नमूने
रांची : खाद्य निदेशालय की ओर से दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर फूड सेफ्टी अधिकारियों की ट
रांची : खाद्य निदेशालय की ओर से दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर फूड सेफ्टी अधिकारियों की टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थो के नमूनों को एकत्रित किया। फूड सेफ्टी ऑफिसर केपी सिंह के नेतृत्व में जलजोगा प्रतिष्ठान (अल्बर्ट एक्का चौक) से लड्डू, बनारसी मिष्ठान (अपर बाजार) से छेना की मिठाई, मा डेयरी (रातू रोड) से खोया, और पूजा डेयरी (पिस्का मोड़) से पनीर के नमूने एकत्रित किए गए। अब यह सिलसिला पूरी दीपावली तक चलेगा।
हर रोज टीम को प्रतिष्ठानों में नमूना एकत्रित करने का निर्देश दिया गया। सभी नमूनों को नामकुम स्थित लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने में करीब दो हफ्ते लगेंगे। हालांकि इस वर्ष नमूना एकत्रित करने में टीम को देरी हो गई। पिछले वर्ष समय पर अभियान शुरू हो गया था। सभी फूड सेफ्टी अधिकारियों को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूना एकत्रित करने का निर्देश दिया गया है।